Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu पूरी तरह फिट, जल्द करेंगे प्रदेश वापसी: अध्यक्ष रघुवीर बाली

November 2, 2023

CM Sukhu पूरी तरह फिट, जल्द करेंगे प्रदेश वापसी: अध्यक्ष रघुवीर बाली

सुजानपुर (गौरव जैन) : प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह फिट है और वह जल्द ही प्रदेश वापसी करेंगे। हिमाचल के जननायक का हिमाचल के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यह बात नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने सुजानपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री के साथ राजधानी दिल्ली गए थे लेकिन मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ हो इसके मध्य नजर किसी को भी अभी तक उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को वह सैनिक स्कूल सुजानपुर के राइजिंग डी एवं वार्षिक परितोषणा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है जिसके लिए वह स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। स्कूल प्रशासन एवं यहां से पास आउट एल्यूमिनी ने स्कूल की बेहतरी के लिए कुछ सुझाव दिए हैं और डिमांड रखी है जिस पर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करके उन्हें पूरा करवाया जाएगा। वह आज राइजिंग डी के मौके पर स्कूल को अपनी तरफ से दो हाई मास्क लाइट बच्चों के लिए 10 कंप्यूटर दे रहा हूं जो यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके काम आएंगे।

उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि 1978 से सैनिक स्कूल चल रहा है लेकिन आज तक इसका एमओयू साइन नहीं किया गया। हिमाचल में पूर्व में रही सरकारों ने इस पर काम क्यों नहीं किया। यह सोचने वाली बात है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसका वह शुक्रवार को विधिवत्त शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में यह हो रहा है और इसे हिमाचल में करवाने का श्रेय जननायक मुख्यमंत्री को जाता है। राफ्टिंग प्रतियोगिता हिमाचल को बूस्ट अप करेगी पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ाने में काम करेगी जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि समापन के मौके पर मुख्यमंत्री को आना था लेकिन वह नहीं आ पाएंगे उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता आपदा के बाद हिमाचल को पर्यटन एवं रोजगार से जोड़ेगी प्रदेश सरकार का उद्देश्य और विशेष रूप से पर्यटन विभाग पूरे हिमाचल में पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है इसके परिणाम जल्द ही लोगों को देखने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें