Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्ज पर झूठ बोल रहे CM Sukhu, श्वेत पत्र करें जारी : Satpal Singh Satti

February 9, 2023

कर्ज पर झूठ बोल रहे CM Sukhu, श्वेत पत्र करें जारी : Satpal Singh Satti

ऊनाः हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष व सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रोने धोने की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार कर्ज का अलाप लगा रही है, खजाना खाली होने की बात करने, श्रीलंका जैसे हालात होने, विकास के काम को रोकने, संस्थानों को बंद करने जैसे ही काम है। उन्होंने कहा कि एक भी पत्थर विकास का यह सरकार नहीं लगा पाई है ।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हालत तो यह है कि यह सरकार कंफ्यूज है, यह सरकार निर्णय नहीं ले सकती है ,यह सरकार झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि कर्ज पर झूठ का राग अलापा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झूठ बोला जा रहा है कि 75 हजार करोड़ जयराम सरकार छोड़कर गई है। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र जारी करें। प्रदेश में पहले भी सरकार कर्ज़ लेती रही है और आगे भी यह सरकार कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत कर दिए जाते हैं ,उन्हें कम करना है तो उसके लिए संसाधन बनाने की बात है उस पर काम करना चाहिए, लेकिन झूठ बोलकर काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार अब गारटी से मुंह मोड़ रही है, हमने तो पहले ही कहा था कि यह कांग्रेस केंद्र व अन्य प्रदेशों के नेताओं के हाथ में हाईजेक हो गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ना 300 यूनिट बिजली, न महिलाओं को1500 दे पाई, गोबर खरीदना तो दूर की बात है, किसानों को मूल्य तय करने का अधिकार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि अब तो मंत्री मुकर रहे हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस 125 साल पुराना राजनीतिक दल है उसको सोच समझकर वायदे करने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि वायदे पूरे करें, अगर वायदे पूरे नहीं होंगे, जनता का नेताओं पर भरोसा नहीं करेगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हमारा काम तो विपक्ष का है, हम तो विपक्ष की भूमिका निभाएंगे ,जनता की आवाज को उठाएंगे। जहां सरकार गलत करेगी वहां बोलेंगे, उन्होंने कहा कि सरकार को अब काम करना है,, यह सरकार और जनता के बीच का मामला है। जनता देख रही है कि सरकार क्या कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें