Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भव्य तरीके से सुक्खू सरकार मनाएगी 2 साल का जश्न, कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज, बिलासपुर में मनाया जाएगा जश्न 

November 19, 2024

भव्य तरीके से सुक्खू सरकार मनाएगी 2 साल का जश्न, कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज, बिलासपुर में मनाया जाएगा जश्न 

CM Sukhvinder Singh Sukhu : हिमाचल सरकार जनता को एक बहुत बड़ी पार्टी देने वाले हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने जा रहा है। ऐसे में उन्होंने दिसंबर महीने में एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है।

बता दे इस कार्यक्रम में 25 हजार लोग शामिल होने वाले है। बता दे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर आएंगे। 11 दिसंबर को बिलासपुर में हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं की सभी विभाग जानकारियां भी देंगे।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दूसरे वर्ष में जिन योजनाओं को शुरू किया गया है, उनके प्रचार-प्रसार के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी तीन वर्ष के दौरान सरकार की क्या प्राथमिकताएं रहेंगी, इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 दिसंबर को जनसभा के दौरान करेंंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल सहित कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के लिए आभार कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित किया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां होने वाली जनसभा में 25 हजार लोग शामिल होंगे। बिलासपुर के अलावा शिमला, सोलन, मंडी और हमीरपुर से कार्यकर्ता मुख्य तौर पर आएंगे। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड भी कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच रखेगी।

देखें LIVE VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें