Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, ताबो में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

December 2, 2025

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, ताबो में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सूबे में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, ताबो में इस सर्दी के सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस और शिमला में सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक सहित ऊंची चोटियों में बर्फ गिरी। दूसरी ओर लाहौल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे आने से नदी-नालों और झरनों में पानी जम गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला– 5.0
सुंदरनगर– 3.7
भुंतर– 3.0
कल्पा– 0.0
मनाली– 2.7
हमीरपुर– 4.0
रिकांगपिओ– 2.2
ताबो– -8.0
नेरी– 9.7

प्रदेश मे मौसम में होगा बदलावः IMD

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दाैरान प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। IMD ने कहा कि 2 से 4 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें