Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, लाहौल-स्पीति व किन्नौर का पारा माइनस में पहुंचा

November 25, 2024

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, लाहौल-स्पीति व किन्नौर का पारा माइनस में पहुंचा

शिमला: हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर का पारा माइनस में चला गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह सबसे ठंडा स्थल रहा। लाहौल-स्पीति के ही कुकुमसेरी और समधो में न्यूनतम तापमान क्रमश: -5.3 डिग्री व -1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसमें अलावा किन्नौर के कल्पा में -0.2 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.8 डिग्री और पर्यटन स्थल मनाली में 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री , सुंदरनगर में 6.8 डिग्री, भुंतर में 4.5 डिग्री, धर्मशाला में 10.5 डिग्री, ऊना में 6.8 दीगर, पालमपुर व सोलन में क्रमश: 6.5 व 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांगड़ा में 8.4, बिलासपुर में 9, मंडी में 7.7 डिग्री, हमीरपुर में 8.2 डिग्री, डल्हौजी में 7.4 डिग्री, चबा में 9 डिग्री, कुफ़री में 4.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.6 डिग्री, नारकंडा में 2.3 डिग्री, भरमौर में 5 डिग्री, सियोबाग में 4 डिग्री, बरठीं में 6.9 डिग्री, कसौली में 9.2 डिग्री और बजुआरा में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में 26, 27 व 28 नवबर को सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इस बीच मैदानी इलाकों में मौसम की बेरुखी लोगों कोपरेशान कर रही है। मैदानी हिस्सों में पिछले करीब दो महीने से बरसात नहीं हुई है। इससे कई स्थानों पर सूखे की स्थिति पैदा हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें