Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी, ऊना में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 0.6 डिग्री पहुंचा

December 13, 2024

हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी, ऊना में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 0.6 डिग्री पहुंचा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य का ऊना जिला जहां सबसे अधिक गर्मी होती है, वहां पर अब न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है और ठंड का प्रकोप काफी ज्यादा हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने गुरुवार रात को बारिश व बर्फबारी का अंदेशा जताया है, जबकि 13 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार ऊना में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस डिग्री में पहुंच गया है।
ऊना में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। ऊना के साथ हमीरपुर में भी जमाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां पर रात का पारा शून्य डिग्री में चल रहा है। कांगड़ा, बिलासपुर व पालमपुर में भी तापमान शून्य डिग्री की ओर बढ़ता जा रहा है।

हालांकि पहाड़ों पर गत 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी आंकी गई है, मगर मैदानी इलाकों में शीतलहर के प्रवाह से जनता को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरनगर, कल्पा, केलांग, कुकुमसेरी, बरठीं व ताबो का पारा माइनस डिग्री में दर्ज किया गया है। भुंतर, सोलन, हमीरपुर व सेओबाग का तापमान शून्य डिग्री में आंका गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर व कांगड़ा में गुरुवार को एक दो स्थानों पर बारिश व हल्की बर्फ बारी होगी। इसके बाद राज्य में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम खराब बना रहेगा।हिमाचल प्रदेश में इस समय सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

खासकर राज्य के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है और लोग कांप रहे हैं। ऊना, सुंदरनगर और बरठीं जैसे मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इन जगहों में शिमला और मनाली से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। माइनस तापमान के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग सर्दी से बचने के उपाय तलाश रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अन्य जिलों का तापमान शून्य के करीब रहा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और ऊना जिलों के छह शहरों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान -10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुकुमसेरी में -6.2 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में -1.4 डिग्री, बिलासपुर के बरठीं में -0.9 डिग्री, ऊना में -0.6 डिग्री और मंडी जिले के सुंदरनगर में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा सोलन में 0.5 डिग्री, भुंतर में 0.4 डिग्री, बजुआरा में 0.3 डिग्री, रिकांगपिओ में 0.2 डिग्री, हमीरपुर में 0.1 डिग्री, नारकंडा में 1 डिग्री, मंडी में 1.1 डिग्री, बिलासपुर में 1.4 डिग्री, समधो व पालमपुर में 1.5 डिग्री, भरमौर में 1.8 डिग्री, कांगड़ा में 2 डिग्री, चबा में 2.1 डिग्री और धर्मशाला व सराहन में 4-4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्रीसेल्सियस नीचे चला गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें