Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहल में कांग्रेस कमेटी ने किया पौधारोपण, कहा- 31 अगस्त तक कुल्लू में रोपी जाएगी हरियाली

August 29, 2026

मोहल में कांग्रेस कमेटी ने किया पौधारोपण, कहा- 31 अगस्त तक कुल्लू में रोपी जाएगी हरियाली

कुल्लू: जिला के मुख्यालय के साथ लगते मोहल में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा पौधों रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मोहल में विविध प्रकार के पेड़ पौधे रोप कर प्रदेश में हरियाली लाने का भी संदेश दिया गया।

जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला कुल्लू में यह अभियान 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चलाया जा रहा है। ऐसे में आनी विधानसभा में यह अभियान पहले ही किया जा चुका है और आज कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी 31 अगस्त से पहले यह अभियान पूरा किया जाएगा। ताकि प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके।

प्रकाश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के इस अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस मानसून सीजन के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। जिसमें प्रदेश वन विभाग ने इस मानसून के दौरान पूरे राज्य में 50 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत (मिशन-32) करना है।

इसके अलावा प्रदेश में सरकार के द्वारा राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। जिसमें पौधों के जीवित रहने की दर (Survival Rate) पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें