Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गारंटियों से पीछे हट रही है Congress Government : धर्मेंद्र राणा

April 5, 2023

गारंटियों से पीछे हट रही है Congress Government : धर्मेंद्र राणा

ऊना (राजीव भनोट) : जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने जारी प्रैस बयान में कहा कि प्रदेश में जब कांगे्स चुनाव मैदान में उतर रही थी तब बडी-बडी गारंटियां प्रदेश की जनता को दी जा रही थी, बडे दावे किए जा रहे है। 5 लाख रोजगार देने की बात कही जा रही थी। आउट सोरस के लिए नीतियां बनाएगे,करुणा मूलकों के लिए नीतियां बनाएगे, कई गारंटियां भी जारी की गई थी। लेकिन आज स्थिती यह है कि कांगे्स सरकार दी गई गांरटियों को पूरा करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि जो कांगे्रस सरकार 18 से 59 वर्ष की प्रति महिला को 1500 प्रतिमाह देने का राग लगाए हुए थी। लेकिन बजट घोषणा के उपरांत भी अभी तक किसी भी एक महिला को 1500 रूपए नही दिए गए है।

उन्होंने कहा कि बात करे पूर्व भाजपा सरकार की तो भाजपा 60 वर्ष की महिलाओं को पेंशन दे ही रही थी। लेकिन बडी बडी हांकने वाले अपनी ही जुवान से फिसलते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बताए कि आखिर कब तक युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और कब तक महिलाओं को 1500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां सरकार चुनावों के दौरान जनता को आश्वासन दे रही थी कि 300 यूनिट बिजली फ्री देगी, वहीं उसी सरकार ने 22 पैसे घरेलू व 46 पैसे उद्योगो में बिजली मंहगी कर दी है। सरकार बताए कि 300 यूनिट फ्री जनता को कब दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में मंहगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस सरकार ने आज जनता पर कहर ढाने का काम किया है। लगातार डीजल व पेट्रोल के दाम बढा दिए गए, उचित मूल्य की दुकानों पर सरसों के तेल की बोतल के दाम 10 रूपये बढा दिए गए। लगातार मंहगाई ही हो रही है, जिससे जनता पर बोझ डालने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वंय को सुख की सरकार कहती है, लेकिन उनके राज्य में जनता सुख से नहीं बल्कि दुखों के बीच में अपना निर्वाह करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसलो को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में सुक्खू की सरकार फेल हो गई है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि उन्हें कब, क्या और कैसे करना है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों पर नीतियां बनाने वाले उनकी स्थिती साफ करें। जहां आज आउट सोर्स कर्मचारी सड़को पर उतर रहे है, आंदोलन कर रहे है।

आज के समय में उनकी नौकरियां तक चली गई है। जिन्होंने जिला में कोरोना काल में काम किया प्रदेश सरकार ने उनको ही निकाल दिया। ऐसे में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के लिए सरकार स्थिती साफ करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह बताए कि कब तक जनता को इन सबसे राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बुलंद कर रही है,ओर संघर्ष से पीछे नही हटेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें