Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : योगी

March 20, 2024

हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार : योगी

शिमला: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिलेगा, यह सरकार केवल मात्र हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को ठगने का काम कर रही है।

श्रीमती योगी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेताओं ने एक ब्लू फॉर्म भरवारा था और जो फॉर्म भरे गए थे उन महिलाओं को भी आज तक 1500 रु नहीं मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी जो फार्म कांग्रेस सरकार भरवा रही है वह भी केवल मात्र एक छलावा है। सभी फॉर्म अमान्य करार होंगे क्योंकि परिवार में इन श्रेणियों के सदस्य होने पर महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ जिस परिवार में केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी व अंशकालिक वर्ग के कर्मचारी होंगे। इसके अलावा सेवारत या भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवा, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, आशा वर्कर, मिड-डे मील, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी, केंद्र-राज्य सरकार के तहत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड, काउंसिल, एजेंसी में कार्यरत, पेंशनभोगी, वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति तथा आयकरदाता के परिवार वाली महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा। इससे साफ दिखता है कि केवल मात्र हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगने का कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें