Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र के प्रति दोगलापन दिखा रही Congress सरकार : अरविंद चंदेल

August 2, 2023

केंद्र के प्रति दोगलापन दिखा रही Congress सरकार : अरविंद चंदेल

ढालपुर (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश में आपदा की स्थिति में केंद्र की भाजपा सरकार ने मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार के प्रति अपना दोगलापन दिखा रहे हैं। ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि एक और तो कांग्रेस के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के पास जाकर राहत की मांग कर रहे हैं और जब केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की राशि दी जा रही है। तो वह इस बात को मान नहीं रहे हैं।

अरविंद चंदेल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का कहना है कि जो राशि केंद्र सरकार के द्वारा दी जा रही है वह हिमाचल की है। जबकि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार के द्वारा कई अन्य मामलों में भी प्रदेश सरकार की मदद की गई है। ऐसे में सरकार को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि केंद्र सरकार तुरंत कांग्रेस सरकार की हर बात को पूरा कर रही है।

जिला भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि जिला कुल्लू में भी राहत राशि बांटने में कांग्रेस के नेता भेदभाव कर रहे हैं और रोजाना इसकी शिकायतें भी अब भाजपा को मिल रही है। कई परिवारों को मात्र 10 हजार रुपये की राहत दी जा रही है तो कई लोगों को 1 लाख रुपए से अधिक की राहत राशि बांटी जा रही है जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में अगर इस मामले में भेदभाव को तुरंत बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी कर सकती है। अरविंद चंदेल ने कहा कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ भी मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जगह-जगह रुकते गए और प्रदेश सरकार व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ नुकसान को लेकर भी चर्चा करते रहे। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार को भी आश्वासन दिया है कि प्रदेश के खराब सड़कों की हालत को केंद्र की मदद से सुधारा जाएगा और फोरलेन सड़क को भी जल्द ठीक किया जाएगा। ताकि हिमाचल प्रदेश में स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें