Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress ने हिमाचल प्रदेश को कर दिया बर्बाद : Amit Malviya

October 3, 2023

Congress ने हिमाचल प्रदेश को कर दिया बर्बाद : Amit Malviya

नई दिल्लीः भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर राज्य की वित्तीय हालत को खस्ता करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के हिमाचल सरकार के आदेश से जुड़े खबर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, ‘वित्तीय रूप से तंगी से जूझ रहे हिमाचल ने अपने 60 शहरी स्थानीय निकायों से 50 प्रतिशत अनुदान सहायता वापस लेने के आदेश जारी किए हैं, जो कुल 143.8 करोड़ है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

‘मालवीय ने बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, यह अनुदान सहायता इस दलील पर वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं कि यह वार्षकि वित्त पोषण के बजाय, मासिक अनुदान जारी किया जाएगा। भाजपा नेता ने आगे यह भी कहा कि, ‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया। ‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें