Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इंकार

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचाने को उपचुनाव में जीत जरूरी है।

श्रीमती सिंह बुधवार सुबह नयी दिल्ली से शिमला लौटीं और कहा,“अगर मैं मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो विधानसभा क्षेत्रों में ध्यान नहीं दे सकूंगी। जिस भी प्रत्याशी को मंडी से पार्टी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा।”

Exit mobile version