Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla : Congress MLA Chander Kumar बने विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष

December 14, 2022

Shimla : Congress MLA Chander Kumar बने विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष

शिमलाः कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को बुधवार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) को सदन के संचालन के वास्ते सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। यहां जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार नए अध्यक्ष के चुनाव तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। 6 बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य कुमार कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभागों का आवंटन किया।

अधिसूचना में मंगलवार को कहा गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभागों के प्रभारी होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, नियोजन, काíमक और ऐसे अन्य विभागों को अपने पास रखा है, जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। सुक्खू और कांग्रेस के अन्य सभी विधायक शुक्रवार को राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र में शामिल होंगे। इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी होने की संभावना है।

कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीट में से 40 पर जीत हासिल की, जिसमें कांगड़ा में 10, शिमला में सात, ऊना, सोलन और हमीरपुर में चार-चार, सिरमौर में तीन, चंबा और कुल्लू में दो-दो तथा मंडी, बिलासपुर, किन्नौर एवं लाहौल और स्पीति जिले में एक-एक सीट शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें