विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं पर लग रहे कांग्रेसी टैग : विवेक शर्मा

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री के सोलन प्रवास के बाद कहा कि 6 घंटे के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री जी का मां शूलिनी देवी के प्रांगण सोलन में आगमन हुआ। आज प्रदेश कर्मचारी में अविश्वास अराजकता व अस्थिरता का जो वातावरण कर्मचारियों में OPS के कारण उत्पन्न.

- विज्ञापन -

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री के सोलन प्रवास के बाद कहा कि 6 घंटे के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री जी का मां शूलिनी देवी के प्रांगण सोलन में आगमन हुआ। आज प्रदेश कर्मचारी में अविश्वास अराजकता व अस्थिरता का जो वातावरण कर्मचारियों में OPS के कारण उत्पन्न हुआ है, उसकी नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए। निगम बोर्डों व कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारी सभी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सभी एक मुख्य धारा में आना चाहते हैं।

प्रदेश सरकार को जनता को बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में कितने कर्मचारी NPS से OPS में परिवर्तित सेवानिवृत हो रहे हैं। बड़ी-बड़ी बातें करके सरकारी नहीं चलती, वह कर्मचारियों की लंबित देनदारियां सरकार कब दे रही है। मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए था। 1500 रुपए की झूठी गारंटियां देने वाली सरकार ने जिस तरह से प्रदेश की माता-बहनों के विश्वास व आस्था को लूटा है वह चिंता योग्य है। सुक्खू सरकार ने तो माता-बहनों के आस्था व विश्वास के केंद्र हमारे मंदिरों के खजाने व उनके व्यवसायीकरण का जो संयोजित अपराध कर रहे हैं, वह मोहम्मद गौरी के नक्शे कदम पर है।

केंद्र की कामधेनु, इलेक्ट्रिकल वाहन प्रोत्साहन योजना कांग्रेसीकरण करके सरकार यह भी बताएं केंद्र के 10 लाख करोड़ के बजट प्रावधान में से प्रदेश सरकार ने कितना ग्रहण किया। वह जिस 50% लोन 10 लाख बैंक से उपलब्ध करवाने की सुविधा की बात मुख्यमंत्री करते हैं, मैं उन्हें स्मरण करना चाहता हूंं। जयराम की सरकार के समय प्रदेश में इसी मुद्रा योजना के तहत 107556 लोक लाभार्थी हुए। वह बिना जमानती संपत्ति के प्रतिवर्ष 10 लाख के अनुपात में 2151 करोड़ का वितरण युवाओं को रोजगार के लिए मुद्रा योजना के नाम से दिया गया। कैबिनेट तो छोड़िए उन अधिकारियों की योग्यता पर भी प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं जो इस प्रकार की चोरी की योजनाओं पर प्रदेश के टैग चिपका रहे हैं।

Latest News