Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul के समर्थन में Congress का सत्याग्रह आंदोलन, कहा-देश के संविधान को कुचल रही BJP सरकार

April 20, 2023

Rahul के समर्थन में Congress का सत्याग्रह आंदोलन, कहा-देश के संविधान को कुचल रही BJP सरकार

कुल्लू (सृष्टि) : देश भर में जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। तो वहीं अब यह प्रदर्शन कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर भी किया जाएगा। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कुचलने का कार्य कर रही है और विपक्ष की आवाज को भी हर मंच पर दबाया जा रहा है।

राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने के लिए जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया गया। तो वहीं डीसी कुल्लू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि इससे पहले यह प्रदर्शन ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर किए गए थे। लेकिन अब यह प्रदर्शन बूथ स्तर पर भी शुरू किए जाएंगे। क्योंकि राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार के द्वारा अन्याय किया गया और अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमेशा आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पर केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा कहीं गलत आरोप लगाए गए और उन्हें मानसिक रूप से भी काफी प्रताड़ित किया गया। लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस के सच्चे सिपाही और भाजपा के इन झूठे आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। ऐसे में आज देश का हर आदमी राहुल गांधी के साथ है और कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें