Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में भांग की खेती शुरू करने पर किया जाएगा विचार : CM Sukhu

September 21, 2023

Himachal में भांग की खेती शुरू करने पर किया जाएगा विचार : CM Sukhu

शिमलाः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भांग की कानूनी खेती शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों की राय ली जाएगी। इस संबंध में विधायकों की एक कमेटी बनाई गई है जिसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में बनाया गया है। यह कमेटी चार देशों का दौरा करेगी।

उसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस सदन में भी इस बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। गुरुवार को सदन में सुलाह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री इस बारे में चिंतित हैं। पूरा सदन भी चिंतित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें