Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाय संस्कृति का आधार और समाज का मेरुदंड, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी : रूपेश्वरी भारती जी

January 7, 2023

गाय संस्कृति का आधार और समाज का मेरुदंड, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी : रूपेश्वरी भारती जी

ऊनाः दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और समुह अंब नगर निवासियों द्वारा आयोजित श्री राम कथामृत का चतुर्थ दिन सीता स्वयंवर के साथ संपन्न हुआ। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती जी ने चौथे दिन में सीता स्वयंवर के बारे में बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम जी अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए गुरूकुल से अपनी शिक्षा का अध्ययन करते हुए अयोध्या में पुन:लौटते है। तत्पश्चात् विश्वामित्र जी राजा दशरथ के पास प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगते है। श्रीराम अपने कार्य की पृष्ठ भूमि तैयार करते हुए मार्ग में ताड़का का वध करते हैं व आगे बढतें हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं।

यज्ञ की रक्षा के उपरान्त गुरू विश्वामित्र जी के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं और भगवान शिव के धनुष को भंग कर जानकी जी से विवाह करते है। विवाह उत्सव में माताएं गोदान करती हैं। साध्वी जी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरूदंड है जिसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होनें कहा गाय की रक्षा ही भारत की रक्षा है गाय माता को सुरक्षित करो जो हमारी कृषि तंत्र का आधार है जो पर्यावरण की दात्री है जो समाज का आधार हो उसे संरक्षित करो उठो भारत वासियों चलो संस्कृति की ओर बढो गाय की ओर।

इस अवसर पर ज्योति प्रज्जविलत करने के लिए विशेष रूप से स्वामी सज्जनानंद जी ,साध्वी रुक्मणि भारती जी, साध्वी राजवंत भारती जी, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, वरिंदर कंवर उप पंचियती राज मंत्री, कृष्णपाल उप चेयरमैन जिला परिषद, राघव ठाकुर जिला प्रधान यूथ कांग्रेस, धर्मेंद्र सिंह बिल्ला पूर्व प्रधान अंब, रशाद सोनी महासचिव कांग्रेस, सोनू, गुरदेव बिट्टू, विनोद मनकोटिया, रजनी मनकोटिया, एडवोकेट मंगल सिंह राणा, सीमा राणा, इंदु धीमान नगर पंचायत अध्यक्ष, एडवोकेट रमेश चोधरी, डॉक्टर रविन्द्र, शिव कुमार कॉन्ट्रैक्टर, अजय तबयाल दैनिक जागरण, सुरिंदर दिव्य हिमाचल, संतोष कौशल सहित अन्य उपस्थित हुए। अंत में प्रभु की पावन आरती में विशेष रूप में जीवन शर्मा, अर्चित शर्मा, सतीश शर्मा, एडवोकेट विकास कश्यप, सरिता शर्मा, राहुल सूद एडवोकेट, दिनेश रज्याल एडवोकेट, कपिल सूद, पंकज कतना, कुलदीप सैनी, पार्षद विजय कुमार अग्रवाल, प्रदीप कपूर, लखवीर, अमित शर्मा और महानुभाव सम्मलित हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें