Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर

September 25, 2023

धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्टूबर माह में होने वाले आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मैदान में तैयारियों के अलावा पिचों को भी तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। मैच में बारिश बाधा ना बने, इसके लिए एचपीसीए की ओर से 26 सितंबर को खनियारा स्थित इंद्रु नाग मंदिर में हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बारिश के देवता से मैचों के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की जाएगी। धर्मशाला में सात अक्टूबर को पहला मैच बंगलादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ अपना मुकाबला खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें