Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैवानियत की हद पार…दहेज के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

May 15, 2025

हैवानियत की हद पार…दहेज के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश : राजधानी शिमला के घनपेरी गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मृतक के भाई ने अपने ही बहनोई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई अक्षय ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने बताया कि उसकी बहन गुलशन की शादी 2020 में घनपेरी गांव के तोता राम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी पति गुलशन को दहेज के लिए परेशान करता रहा। लेकिन 14 मई को जब मृतका की मां ने उसे फोन किया तो उसकी बेटी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। परिवार को संदेह था कि उनकी बेटी के साथ कुछ हुआ है। जिसके बाद अक्षय अपने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी चले गए। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का शव एक गड्ढे में फेंक दिया गया था और उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर पुलिस से इसकी शिकायत की।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें