शिमला: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शिमला में खास आयोजन होने जा रहा है। शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से बुधवार को साइक्लोथॉन और सेलिब्रेशन राइड आयोजित की जाएगी। इस आयोजन की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 9:30 बजे ऐतिहासिक रिज से करेंगे। राइड इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज तक जाएगी और फिर रिज पर लौटेगी। आयोजन समिति के अनुसार साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस की ओर प्रेरित करना है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए। साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि साइक्लिंग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक प्रभावी माध्यम है।
शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। इससे फिटनेस, स्वस्थ उम्रदराज़ी और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि उम्र केवल एक संख्या है, स्वास्थ्य और सRियता के लिए कोई रुकावट नहीं। फिटनेस अपनाकर हर कोई स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकता है। आयोजकों ने सभी आयु वर्ग के नागरिकों से अपील की है कि वे वरिष्ठ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें और आयोजन को उत्साह और सामूहिकता से भरें। साइक्लिंग एसोसिएशन ने कहा कि यह आयोजन न केवल वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेगा, बल्कि समाज को एक स्वस्थ भविष्य की ओर भी प्रेरित करेगा।
ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ
मेष: दिन शुभ रहेगा...