Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरसर में पंखे से लटकी मिली डाक कर्मी की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

March 27, 2024

हरसर में पंखे से लटकी मिली डाक कर्मी की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जवाली: पुलिस थाना जवाली के अधीन हरसर बाजार के समीप किराया के मकान में रह रहे युवक की फंदे से झूलती हुई लाश पाई गई है। जिससे हरसर बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक युवक की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी धमेटा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पोस्ट आफिस की सब ब्रांच हरसर में कार्यरत था तथा समीप ही किराये के कमरे में रहता था। मंगलवार को अभिषेक कुमार ड्यूटी उपरांत रात को कमरे में चला गया तथा बुधवार को सुबह उसके परिजन उसको फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद उसके रिश्तेदार ने आकर देखा तो उसकी लाश चुन्नी से लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई जिस पर पुलिस मौका पर पहुंच गई तथा छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि हरसर में फंदे पर झूलते हुए अभिषेक कुमार का शव पाया गया है जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें