Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद अनुराग ठाकुर से मिला रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

September 17, 2026

सांसद अनुराग ठाकुर से मिला रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

कांगड़ा : कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने देहरा के हरिपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर कांगड़ा रेलवे की बंद पड़ी ट्रेनों का मुद्दा उठाया। समिति ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर रेल मंत्रालय के समक्ष सभी ट्रेनें बहाल करने की मांग उठाने का अनुरोध किया। अनुराग ठाकुर ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान रेलवे संघर्ष समिति को रेल मंत्री से मिलवाने का भी आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति महासचिव एवं रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा, प्रवक्ता नवीन वर्मा, प्रेस सचिव संजीव कुमार, सचिव मलकीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, मनजीत सिंह, विनोद, सचिन, सन्नी, दौलतपुर के जिला परिषद सदस्य विनोद बराड़, तकीपुर प्रधान पवी लाल, रजियाणा प्रधान राजीव कुमार व उपप्रधान हेमराज सहित अन्य शामिल रहे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें