Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभाग की टीम ने कुंगल बालटी पंचायत में बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरिक्षण, मौके पर तैयार की रिपोर्ट

September 26, 2023

विभाग की टीम ने कुंगल बालटी पंचायत में बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरिक्षण, मौके पर तैयार की रिपोर्ट

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिले के ननखरी की कुंगल बालटी पंचायत में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर जिला अधिकारी डाक्टर पवन जयरतन, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर मंडल डाक्टर प्रदीप शर्मा व पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान वे मौके पर पहुंचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरिक्षण किया। इस दौरान यहां पर काफी कमियां पाई गई। वहीं इस दौरान विभाग की टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार की गई।

वहीं जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कुंगल बालटी में आयुर्वेदिक विभाग की बनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और उसकी रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट तैयार करने के बाद उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 2014 में यहां पर बनकर तैयार हो चुका है जिसका अभी तक भी लोकार्पण नहीं हुआ है।

वहीं बता दें की कुंगल बालटी पंचायत में 2014 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार किया गया है, जिसका अभी तक भी लोकार्पण नहीं हुआ है, लेकिन यह पूरी बिल्डिंग अब खंडार बन चुकी है। इसमें जो कमरे, दरवाजे, वायरिंग इत्यादि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं! यह स्वास्थ्य केंद्र यहां पर इसका निर्माण तो किया गया लेकिन इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यह निर्माण कार्य 10 लाख रूपये की लागत से किया गया हैं। वहीं बता दें कि दैनिक सवेरा चैनल द्वारा इस खबर को प्रमुखतः से उठाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें