Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपायुक्त ने ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का किया शुभारंभ, ‘प्लास्टिक मुक्त ऊना’ बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

September 4, 2024

उपायुक्त ने ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का किया शुभारंभ, ‘प्लास्टिक मुक्त ऊना’ बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया। बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में घरों से कचरा एकत्रित कर उसे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सेग्रीगेशन यूनिट में लाया जाएगा और उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद, कई पंचायतों के कचरे को क्लस्टर स्तर पर बने माइक्रो सेग्रीगेशन यूनिट में भेजा जाएगा। फिर इसे ब्लॉक स्तरीय यूनिट में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां से इसे औद्योगिक इकाइयों के उपयोग के लिए भेजा जाएगा। उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को मुहिम के सफल क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मुहिम जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने में प्रभावी होगी। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता बदलाव लाने और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें