Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गगरेट के प्राचीन द्रोणाचार्य शिवबाड़ी मंदिर में नए साल पर श्रद्धालुओं ने टेका माथा

January 1, 2024

गगरेट के प्राचीन द्रोणाचार्य शिवबाड़ी मंदिर में नए साल पर श्रद्धालुओं ने टेका माथा

गगरेट (सुखविंदर पाल) : आज सिर्फ नया नए साल का पहला दिन ही नहीं है बल्कि आज साल का पहला सोमवार भी है, जिसके चलते आज गगरेट ही नहीं बल्कि दूर-दूर के राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने प्राचीन द्रोणाचार्य शिवबाड़ी मंदिर में माथा टेका। आपको बता दें ऊना जिला के गगरेट विधान सभा क्षेत्र में स्थित अम्बोटा नामक स्थान पर हरी-भरी जंगलनुमा विशाल बाड़ी के बीचों-बीच और स्वां नदी के किनारे भोले बाबा का प्राचीन मंदिर स्थित है। जिसे प्राचीन द्रोणाचार्य शिवबाड़ी मंदिर गगरेट के नाम से जाना जाता है, जिसमें भगवान शिव पावन पिंडी के रूप में विराजमान हैं। यहां लोग पावन शिवलिंग की ॐ नम शिवाय:’ मंत्र जाप के साथ पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक करके अपने जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें