Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू दशहरा से पहले नेहरू पार्क की सफाई की मांग, देवी-देवताओं के हरियानों ने DC से की मुलाकात

October 12, 2026

कुल्लू दशहरा से पहले नेहरू पार्क की सफाई की मांग, देवी-देवताओं के हरियानों ने DC से की मुलाकात

कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरे उत्सव की शुरुआत 21 अक्टूबर को की जाएगी। लेकिन अभी तक नेहरू पार्क की ना तो सफाई की गई और ना वहां से मिट्टी के ढेर उठाए गए हैं।

नेहरू पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं के हरियान जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अगुवाई में डीसी कुल्लू से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग रखी कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान को साफ किया जाए। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए आने वाले देवी देवता नेहरू पार्क में भी विराजमान होते हैं।

लराकेलो के जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को दशहरा उत्सव की शुरुआत होने वाली है और कुछ दिनों के बाद देवी देवता अपने-अपने मंदिरों से भी ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लेकिन नेहरू पार्क में ना तो मिट्टी के ढेर हटाए गए हैं और ना पर वहां पर कबाड़ बनी हुई गाड़ियों को हटाया गया है।

नेहरू पार्क में एक दर्जन से अधिक देवी देवता 7 दिनों तक अस्थाई शिविर में विराजमान रहते हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर डीसी कुल्लू को अवगत करवाया गया है और मांग रखी गई है कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान की सफाई करवाई जाए। ताकि दशहरा उत्सव के दौरान देवी देवता के साथ आए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

 

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें