Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को मिली प्लेऑफ की मेजबानी

May 7, 2026

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को मिली प्लेऑफ की मेजबानी

गग्गल : धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अहम मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया, जिससे धर्मशाला क्वालिफायर-1 निर्णायक फाइनल मैच का गवाह बनेगा क्योंकि धर्मशाला में 26 मई को विजेता फाइनल मुकाबला ही खेलेगा। जानकारी के अनुसार, 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर – 1 मुकाबला खेला जाएगा।

इससे पहले यहां तीन लीग मैच प्रस्तावित हैं, जिनमें 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, जबकि 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। धर्मशाला को प्लेऑफ जैसा बड़ा मैच मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बार फिर इस मैदान पर भरोसा जता रहा है। इससे न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

क्रिकेट फैंस अब लीग मैचों के साथ प्लेऑफ मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे धर्मशाला एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर अपनी पहचान मजबूत करेगा। उधर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने कहा कि धर्मशाला को आईपीएल प्रतियोगिता का क्वालीफायर वन मैच मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें