Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dharmendra Rana ने की BJP अध्यक्ष Suresh Kashyap से मुलाकात, किसान मोर्चा की गतिविधियों की दी जानकारी

January 3, 2023

Dharmendra Rana ने की BJP अध्यक्ष Suresh Kashyap से मुलाकात, किसान मोर्चा की गतिविधियों की दी जानकारी

ऊनाः जिला ऊना किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने सुरेश का ऊना में स्वागत किया। वहीं उन्होंने किसान मोर्चा द्वारा जिला ऊना में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। राणा ने चुनाव के दौरान किसान मोर्चा द्वारा निभाई गई भूमिका को लेकर भी चर्चा की हैं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने हर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के साथ किसानों को जोड़ने का काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के हर पदाधिकारी ने अपना काम मेहनत के साथ किया। भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा ने भाजपा अध्यक्ष को आगामी समय में किसान मोर्चा द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दें इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र को लेकर के भी चर्चा की हैं। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप कर्मठ कार्यकर्ता हैं सांसद हैं और उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा है। राणा ने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी नेतृत्व के सहयोग आशीर्वाद से भविष्य में भी लगातार संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए काम किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें