हिमाचलः जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल की सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर के दिशा निर्देशों में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनेकों तरह के जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें क्विज़ कॉम्पिटिशन, पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन, डेक्लेमेशन, रोल प्ले, और जनसंख्या नियंत्रण, फैमिली प्लानिंग, और मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से दूसरी गतिविधि शामिल थीं।
जिला जन संप्रेषण एवं जन संपर्क अधिकारी निर्मला महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल प्रबंधन, चामुंडा नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग प्रशिक्षु और प्रतिभागियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में मुख्यता इन्फॉर्म्ड फैमिली प्लानिंग, रिस्पॉन्सिबल पेरेंटहुड, जेंडर इक्वालिटी, और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए बैलेंस्ड और स्वस्थ जीवन की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिन प्रतिभागियों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया था उनमें से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बताया कि हमें अपने जीवन में अपने स्वास्थ्य के बारे में और बढ़ती हुई आबादी के बारे में विचार विमर्श करना चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज को हम आगे ला सके उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।