Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बगेड़ा में भेजो घरेलू गैस सप्लाई, नहीं तो करेंगे चक्का जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं पहुंच रही गैस सप्लाई लोगों को आया गुस्सा

September 14, 2023

बगेड़ा में भेजो घरेलू गैस सप्लाई, नहीं तो करेंगे चक्का जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं पहुंच रही गैस सप्लाई लोगों को आया गुस्सा

सूजानपुर (गौरव जैन) : घरेलू गैस सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र तक नहीं पहुंच रही है बीते दो सप्ताह से यही आलम है जिसके चलते लोगों का विभाग के प्रति गुस्सा आपे से बाहर हो गया है लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र घरेलू गैस सप्लाई बहाल नहीं की गई तो रोष प्रदर्शन किया जाएगा गुरुवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगेड़ा में मुख्य सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने प्रदर्शन किया वार्ड सदस्य सुरेंद्र शर्मा लुडन राम सहित ग्रामीणों में सनी सड़ियाल ताराचंद करमचंद सुभाष शर्मा अनीश कुमार अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र बगेड़ा में बीते 3 सप्ताह से घरेलू गैस सप्लाई नहीं आई है रोजाना टाल मटोल किया जा रहा है इस बात को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी वहां पर दो सप्ताह का समय बताया गया था कि उसके बाद घरेलू गैस सप्लाई बहाल हो जाएगी लेकिन समस्या वैसे की वैसी ही है लोगों ने एक स्वर में कहा है कि शीघ्र अति शीघ्र घरेलू गैस सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र में शुरू नहीं की गई तो लोग आक्रामक रुख अपनाएंगे सनी सड़ियाल ने कहा कि जब से घरेलू गैस कीमतों में कटौती हुई है तब से यह किल्लत चल रही है केवल हिमाचल प्रदेश में समस्या सामने आई है ऐसा क्यों है इसका कोई अता पता नहीं चल रहा है उन्होंने कहा कि अपना पराया की राजनीति की जा रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

सुजानपुर घरेलू गैस एजेंसी प्रभारी रणदेव राणा ने बताया कि जिन ट्रैकों में घरेलू गैस सप्लाई यहां पहुंचती है वह नहीं आ रहे हैं जिसके चलते समस्या सामने आई है लोगों को शीघ्र अति शीघ्र घरेलू गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी विभाग इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें