Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दानवीर डॉ. महिन्द्र शर्मा को भारत गौरव रत्न अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

December 21, 2023

दानवीर डॉ. महिन्द्र शर्मा को भारत गौरव रत्न अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

ऊना (राजीव भनोट): हिमाचली दानवीर डॉक्टर महिन्द्र शर्मा को आज अशोका होटल नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में भारत गौरव रतना अवॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

61 वर्षीय महिन्द्र शर्मा जिला के बढेड़ा राजपूतां से सम्बन्ध रखते हैं। वह नई दिल्ली के इस्कॉन मन्दिर की नवीकरण, ध्पुनरोद्धार समिति के वाइस चेयरमैन हैं उनकी गणना देश के चोटी के दानवीर उद्योगपतियों में की जाती है।

हिन्दुओं के पावन ज्योतिर्लिंग केदार नाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने इस साल जून माह में एक ग्लास हाउस दान किया गया है जोकि मन्दिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है।

वह दिल्ली में देशभर से एम्स जैसे अस्पतालों में अपना इलाज करवाने आए गरीब रोगियों को दवाइयां, उपकरण और खान.पान की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। वह दिल्ली के अस्पतालों के बाहर गरीब रोगियों और उनके परिजनों को पौषाहार प्रदान करने के लिए लंगर चलाते हैं। वह मैसूर में एड्स से पीड़ित स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के इलाज के लिए आशा किरण हॉस्पिटल को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने श्री केदारनाथ जी व चिंतपूर्णी के गर्भगृह में चांदी के आवरण के कार्य को सम्पन्न करने के लिए 2- करोड़ रुपए दान दिए। वह हरी यमुना सहयोग समिति के वाइस चेयरमैन हैं जोकि पावन यमुना नदी की सफाईए यमुना तटों पर पौधरोपण, यमुना नदी में प्रदूषण कम करने सहित अनेक विकास और धार्मिक महत्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

ऊना में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।

समाज सेवी डॉक्टर महेंद्र शर्मा लगातार सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, अनेक लोगों के जीवन को परिवर्तित करने का काम कर रहे हैं, उनकी अनेक उपलब्धियां के लिए गत दिनों ऊना में सामाजिक संस्थाओं ने भी डॉक्टर महेंद्र शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। डॉ महेंद्र शर्मा ऊना जिला के निवासी हैं उनके पिता स्व. पंडित अमरनाथ शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता मददगार रहे हैं, जिला ऊना में उनका विशेष स्थान है.

समाजिक संस्थाओं ने दी बधाई

डॉ महेंद्र शर्मा को भारत गौरव अवार्ड मिलने पर ऊना की सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। श्री राम मंदिर की ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला, महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा, ऊना जनहीत मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट ,मुख्य सलाहकार सरदार भाग सिंह, मास्टर चमन लाल चौधरी ,बलविंदर कुमार गोल्डी, राजकुमार पठानिया शिव कुमार सांभर ,गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अध्यक्ष अश्वनी जेतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता अद्वैता फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका सिंह ने डॉक्टर महेंद्र शर्मा को भारत गौरव पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें