Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल्याण सिंह के टेरेस गार्डन में महक रहे ड्रैगन फ्रूट के पौधे, वर्ष भर के भीतर ही देने लगे फल

August 31, 2023

कल्याण सिंह के टेरेस गार्डन में महक रहे ड्रैगन फ्रूट के पौधे, वर्ष भर के भीतर ही देने लगे फल

सूजानपुर(गौरव जैन): इंसान अगर मेहनत करके कोई भी काम करना चाहे तो वह जरूर कामयाब होता है बस बात मेहनत और दृढ़ निश्चय की है इसी बात को मन मे रखते हुए कल्याण चंद जो सुजानपुर में हार्डवेयर की दुकान करते हैं उन्होंने अपने घर के तीनों मालो पर टेरिस गार्डन बनाकर ड्रैगन फ्रूट पैदा करके सफलता हासिल की है जानकारी देते हुए कल्यांन चंद जो जिला मंडी के संधोल क्षेत्र की पंचायत सोहर के निवासी हैं बताया कि पूरे देश में जब कोविद महामारी का दौर चला था हर कोई अपने घर पर कैद था इस दौरान उनके मन में खेती-बाड़ी का शौक पैदा हुआ और उन्होंने अपने घर की छत पर टेरिस गार्डन बनाने का फैसला किया उन्होंने ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए और एक वर्ष के भीतर ही उनके पौधों पर ड्रैगन फ्रूट लगना प्रारंभ हो गया उन्होंने बताया कि अभी पैदाइश कम है लेकिन फ्रूट लगना शुरू हो गए हैं गुरुवार को अपने टेरिस गार्डन से उन्होंने एक ड्रैगन फ्रूट तोड़कर अपने दुकान के साथ लगते अन्य दुकानदार भाइयों को भेंट किया है इसका स्वाद कैसा है इसको लेकर उनसे बातचीत की है उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने टेरिस गार्डन में कृष्ण फल भी लगाया है इसके साथ-साथ अन्य फल फ्रूट भी लगाए हैं ड्रैगन फ्रूट के पौधे वह बिक्री भी कर रहे हैं उन्होंने एक संदेश देते हुए कहा कि मेहनत ईमानदारी से किया गया हर कार्य सफल होता है बस उस कार्य को करने के लिए मन मे दृढ़ निश्चय होना चाहिए उनके टेरेस गार्डन को देखने के लिए अक्सर लोग उनके घर पहुंचते हैं उन्होंने बताया कि उनके घर की तीन मंजिलें हैं और तीनों पर ही उन्होंने टेरिस गार्डन बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें