Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपना साकार.. शहीद जोगराज के घर पहुंची सड़क, परिजनों ने लगाया साइन बोड

December 5, 2024

सपना साकार.. शहीद जोगराज के घर पहुंची सड़क, परिजनों ने लगाया साइन बोड

बड़ोह : नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्न के तहत सद्दूं पंचायत में आखिर शहीद जोगराज के घर तक सड़क पहुंच गई है। रोड पहुंचने के बाद परजिनों ने अमर शहीद के नाम का साइन बोर्ड भी लगा दिया है। क्षेत्नवासी लगातार इस मांग को पूरा करने के लिए गुहार लगा रहे थे। ऐसे में सैकड़ों क्षेत्नवासियों का सपना साकार हो गया है।

जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां हलके के तहत सद्दूं पंचायत में शहीद जोगराज के नाम पर बने लिंक रोड को पक्का करने का काम दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन इसमें थोड़ी सी देर हुई। खैर अब यह सड़क बन गई है। स्थानीय पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी और एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष, समाजसेवी व नंबरदार बलविंद्र सिंह बबलू ने बताया कि काम पूरा होने से पूरा इलाका खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने बताया कि छू-घेरा, सद्दूं-खोआ-ज्वालामुखी रोड के बीच सद्दूं पंचायत में शहीद जोगराज के घर तक जाने वाले लिंक रोड की हालत काफी खराब थी। पंचायत प्रधान ने कहा कि क्षेत्न में जमीन की एनओसी मिल रही है, वहां रोड का निर्माण किया जा रहा है। हर रास्ते को पक्का किया जाएगा। औपचारिकताएं पूरी करने वाले हर क्षेत्न में रोड बनाए जाएंगे।

अब क्रेट वर्क बचा है, उसे पूरा करवाया जाए एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष, समाजसेवी व नंबरदार बलविंद्र सिंह बबलू ने कहा कि अब एक क्रेट वर्क होना है। जिस स्थान पर क्र ेट वर्क होना है, वहां जलशक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई का टैंक है। ऐसे में रोड के साथ इस टैंक को भी खतरा बना हुआ है। विभाग और सरकार को जल्द क्र ेट वर्क करना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन, विधायक व प्रदेश सरकार को मदद करनी चाहिए। दूसरी ओर शहीद के भाई मदन लाल, प्रकाश चंद ने सड़क बनाने के लिए एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू व पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी का आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें