Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के थासीब्रा गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से लगाई गुहार, जल्द समाधान का आश्वासन

October 1, 2026

कुल्लू के थासीब्रा गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से लगाई गुहार, जल्द समाधान का आश्वासन
कुल्लू: जिले की खराहल घाटी के थासीब्रा गांव में बीते दिनों से पेयजल संकट चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अगवाई में जल शक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे और पेयजल समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया। वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने भी इलाके के फिटर व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह पूरी पाइपलाइन को चेक करें। ताकि गांव में पीने के पानी की समस्या ना हो सके।
जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि यहां पर ग्रामीणों को बीते दिनों से ही पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया गया है। अनिल राणा ने बताया कि इसके अलावा खराहल घाटी की प्रमुख पेयजल योजना तलोगी से 16 टंकी भी बीते सालों से बंद पड़ी हुई है।

 

 

इसके बारे में भी विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि यहां पर योजना को चलाने के लिए बिजली के ट्रांसफार्मर को लगाने की औपचारिकता को पूरा किया जा रहा है। बिजली बोर्ड को ट्रांसफार्मर लगाने की राशि भी जमा करवा दी गई है और जल्द ही बिजली का ट्रांसफर स्थापित कर इस योजना को भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि इस योजना के चलने से खराहल घाटी के दर्जनों गांवों को पानी और सिंचाई की सुविधा मिलेगी और लोगों को भी आगामी समय में पेयजल संकट का सामना नहीं करना होगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें