Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश न होने के कारण जोगिन्दरनगर क्षेत्र में पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल, नुकसान झेलने को मजबूर किसान

January 3, 2024

बारिश न होने के कारण जोगिन्दरनगर क्षेत्र में पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल, नुकसान झेलने को मजबूर किसान

जोगिंदर नगर: मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल में बारिश के न होने से किसान व बागवान परेशान हैं। बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। अगर आने वाले दिनों में बारिश व ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होती है तो गेहूं के साथ अन्य फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

बता दें कि सर्दियों के मौसम के चलते जनवरी माह शुरू हो गया है पर इंद्र देव अभी भी रूष्ट हैं।जिला में धुंध व कोहरे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।जिसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है।आपदा का दंश झेल चुके किसान को अब मौसम की बेरुखी सता रही है।उसे दर है की अगर समय पर बारिश न हुई तो फसल खराब होने की दशा में एक बार फिर किसान को ही नुकसान का दंश झेलना पड़ेगा. वहीं रात के समय कोहरे से जहां दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो धुंध के कारण बड़े वाहन चालकों की भी मुश्किलें बढऩे लगी है।

इस संबंध में प्रशासन की ओर से उपमंडल के लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ धुंध व कोहरा बढ़ेगा। इस दौरान दिन व रात को धुंध व कोहरे के दौरान वाहनों की गति को धीमी रखें।ताकि बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं पुलिस विभाग भी धुंध के दौरान चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने बारे जागरूक कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें