Site icon Dainik Savera Times

रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाली 2 युवकों से 2.658 किलो गांजा किया बरामद

सुंदरनगर: सुंदरनगर उपमंडल के पुलिस थाना कॉलोनी के अंतर्गत सोमवार को यातायात चैकिंग के दौरान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सुखदेव वाटिका के समीप प्राइवेट बस की रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बस में सवार दो नेपाली मूल के युवकों के बैग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बस में बैठे जन बाम पुत्र अजरुन बाम, निवासी गांव डाकघर थिरपू, तहसील व जिला कलीकोट, नेपाल के बैग से 1.133 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं रोहित गिर पुत्र ओनिला निवासी कलीकोट नेपाल के बैग से 1.525 किलोग्राम गांजा मिला।

दोनों के बैग से कुल 2.658 किलोग्राम मादक पदार्थ पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस थाना कॉलोनी में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी सुन्दरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम द्वारा की गई सतर्क जांच में यह बड़ी बरामदगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में स़ख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Exit mobile version