-
सुंदरनगर: सुंदरनगर उपमंडल के पुलिस थाना कॉलोनी के अंतर्गत सोमवार को यातायात चैकिंग के दौरान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सुखदेव वाटिका के समीप प्राइवेट बस की रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बस में सवार दो नेपाली मूल के युवकों के बैग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।.