Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के चंबा में आधी रात लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

November 21, 2025

हिमाचल के चंबा में आधी रात लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता वाला यह भूकंप 00:39 बजे आया। भूकंप की तीव्रता कम ली क्योंकि कुछ लोगों ने कंपन महसूस किया और कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकले। अधिकांश लोगों को कोई कंपन महसूस नहीं हुआ।

लोगों को सतर्क रहने की दी गई सलाह
चंबा जिला भूकंपीय क्षेत्र वी के अंतर्गत आता है जो भारत में सर्वाधिक भूकंप-प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां कम तीव्रता के झटके नियमित महसूस किए जाते हैं।जिला अधिकारियों ने पुष्टि किया है कि स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। क्षेत्र की उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम में भारी बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से 41 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें