Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वियतनाम में भारी बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से 41 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

November 21, 2025

वियतनाम में भारी बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से 41 की मौत, लाखों लोग प्रभावित

इंटरनेशनल डेस्क: वियतनाम के सेंट्रल हिस्सों में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड हुए हैं। अब तक 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 52,000 से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं और लगभग 62,000 लोगों को अपने घरों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। कई जगह घरों की छतों पर फंसे लोग अभी भी बचाव दल का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में रखेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि सिर्फ तीन दिनों में कई इलाकों में 150 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक छह प्रांतों में मौतें हुई हैं और 9 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड की वजह से सड़कें बंद हैं। लगभग 10 लाख घरों में बिजली नहीं है। नेशनल फोरकास्टिंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि ह्यू से लेकर डाक लाक प्रांत तक पानी का स्तर 0.3 से 0.6 मीटर और बढ़ सकता है।

टाइफून के लैंडफॉल की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 नवंबर को सुबह 1 बजे के आसपास एक तेज़ टाइफून वियतनाम के क्वांग न्गाई से डाक लाक के तटीय इलाकों में टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार लेवल 12 से 15 तक हो सकती है। टाइफून की गति लगभग 25 किमी प्रति घंटा रहेगी। दिशा पश्चिम–उत्तर–पश्चिम की ओर बनी रहेगी। इससे सेंट्रल कोस्ट, सेंट्रल हाइलैंड्स और साउथ रीजन में और भारी बारिश होने का खतरा है।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather 21 Nov 2025: उत्तर भारत में ठंड का काउंटडाउन शुरू, पहाड़ों में बर्फ़बारी से दिल्ली से बिहार तक बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में छोटी नदियों-नालों में अचानक बाढ़, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले शहरों व इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।

फिलीपींस में भी टाइफून का भारी असर

फिलीपींस के सेबू इलाके में टाइफून कालमेगी ने बहुत नुकसान किया है। यहां 114 में से 71 मौतें सेबू में हुई हैं। कई कस्बों और शहरों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। सेबू इलाका पहले से ही 30 सितंबर को आए 6.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से उबरने की कोशिश कर रहा था, जिसमें 79 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें