कुल्लू: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के लिए जारी रेड अलर्ट तथा भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू ने एहतियातन आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जुलाई, 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार आनी एवं निरमंड उपमंडलों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, डाइट, आंगनवाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी कॉलेज 21 जुलाई को बंद रहेंगे।
यह निर्णय उपमंडल अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...