Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम शिमला का बजा चुनावी बिगुल, लोअर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने चुनाव प्रचार किया शुरू

April 13, 2023

नगर निगम शिमला का बजा चुनावी बिगुल, लोअर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने चुनाव प्रचार किया शुरू

शिमला (गजेंद्र) : शिमला नगर निगम चुनाव का चुनावी विगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उत्तराने शुरू कर दिए। कांग्रेस ने 16 ओर भाजपा ने 24 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। घोषित पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार आरम्भ कर दिया है। गुरुवार को लोअर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने समर्थकों सहित चुनाव प्रचार आरम्भ कर दिया है। उमंग बंगा ने मिडल बाजार अपने घर से चुनावी प्रचार शुरू किया और लोअर बाजार से होते हुए वार्ड के अन्य क्षेत्रों में जाकर उन्होंने लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान पूर्व पार्षद इंदरजीत सिंह सहित वार्ड की महिलाएं भी उनके साथ दी।

चुनाव प्रचार आरम्भ करने के साथ ही उमंग बंगा ने कहा कि पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह ने काफी अच्छे काम किए है। लोअर बाजार वार्ड में सीढ़ियां मंदिर तक की सड़क भी पूर्व पार्षद के कार्यकाल में पक्की हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है और शिमला शहरी के विधायक भी कांग्रेस के है और सरकार भी बहुत अच्छा काम कर रही है। ऐसे में उन्हें किसी भी विकास कार्य करवाने की दिक्कत नहीं आएंगी। वार्ड में गार्बेज, और बुजुर्ग लोगों की सेवा के टेंपो ट्रेवलर्स चलाने को लेकर मुद्दा रहेगा जिसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी जनता के मुद्दे होंगे उन्हें नगर निगम के हाउस में लेकर जाएंगे और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें