विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद भी गगरेट भाजपा में नहीं थम रही गुटबाजी, सोशल मीडिया पर निकाला जा रहा गुबार

गगरेट: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। नई व पुरानी भाजपा में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा जिससे संगठन एक जुट नहीं हो पा रहा है। बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला महासचिव ने फेसबुक.

- विज्ञापन -

गगरेट: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। नई व पुरानी भाजपा में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा जिससे संगठन एक जुट नहीं हो पा रहा है। बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला महासचिव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर शांत हो चुकी चिंगारी को फिर से हवा दे दी उनकी पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

पूर्व जिला महासचिव विजय चौधरी ने लिखा “16 हजार से हारने के बाद भी नहीं समझे ## गगरेट मंडल” इसके बाद उनकी इस पोस्ट पर कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ने उनके पक्ष और कुछ ने उनके विरोध में कमेंट किए परन्तु उनमें से अभिनव पराशर ने केंद्रीय मंत्री को मेंशन करते हुए लिखा की इनकी पोस्ट देख ले क्योंकि अगला चुनाव आपने लड़ना है।

गौरतलब है कि गगरेट भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है जिसके चलते पार्टी को विधानसभा चुनाव में करारी हार का मुँह देखना पड़ा था। इतना ही नहीं पार्टी की अंतर्कलह चुनावों के बाद भी संगठन का पीछा नहीं छोड़ रही। गगरेट में भाजपा का एक खेमा लंबे समय से मंडल से दूरी बनाए हुए है वही मंडल द्वारा भी उन्हें बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता ऐसे हालात में भाजपा संगठित होकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा पाएगी इस पर भी संशय बना हुआ है। भाजपा की अगली अग्नि परीक्षा भंजाल जिला परिषद वार्ड का उपचुनाव होगा तो वही उसके बाद अगले वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने है अगर समय रहते संगठन में फैली गुटबाजी को खत्म न किया गया तो विधानसभा चुनाव में मिली हार की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है।

भंजाल जिला परिषद वार्ड में भाजपा पहले ही जिला परिषद चुनाव में हार का मुँह देख चुकी है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कई पुराने कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी सक्रिय नहीं है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा मंडल गगरेट को ही पहल करनी होगी ताकि कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों को एक सूत्र में बांधा जा सके। भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ताओं को अनुशासन में रहना चाहिए अगर किसी को कोई समस्या है तो मिल बैठकर उसका हल निकाला जा सकता है परन्तु इस तरह सोशल मीडिया पर कुछ लिखना उचित नहीं है। हार व जीत चलती रहती है। वह कोशिश करेंगे की नाराज चल रहे कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी दूर की जाए।

Latest News