Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

November 6, 2024

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

Excise department Caught Illegal Liquor: कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे में इस अवैध शराब के असली या नकली होने पर भी संदेह जताया जा रहा है। वही आबकारी विभाग की टीम भी लगातार बाहरी राज्यों से आ रही अवैध शराब को जब्त करने में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा के साथ लगते इलाके में आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रक को रोका और उसमें भरी बीयर की पेटियों को भी जब्त किया है। वही आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा इस बारे भुंतर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है और पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Excise department Caught Illegal Liquor

जिला कुल्लू आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि कराधान विभाग कुल्लू और पुलिस तुम द्वारा बजौरा (हाट) फोरलेन में संयुक्त नाकाबन्दी की गई। तो उस दौरान मण्डी से कुल्लू की तरफ आने वाली एक गाड़ी नम्बर HP67A-3300 को चैकिंग के लिए रोका गया।

चालक ने अपना नाम सुरेश कुमार (47 वर्ष) पुत्र स्व श्री कर्म चन्द गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। टीम ने जब गाड़ी में चैकिंग की तो ट्रक में कुल 152 पेटियां बीयर (1822 बोतलें) बरामद की गई। जिनमें 36 पेटी (432 बोतलें) मार्का किंगफिशर बीयर व 116 पेटी (1390 बोतलें) मार्का टूबर्ग बीयर पाई गई।

इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी चालक सुरेश कुमार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर में अभियोग दर्ज किया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। सहायक आयुक्त मनोज डोगरा ने आम जनता से भी आग्रह किया किया कर जिला कुल्लू में कोई अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है तो इस बारे तुरंत पुलिस या फिर आबकारी विभाग को सूचित करें। ताकि बाहरी राज्यों से लाई जा रही शराब पर लोगों को लगाई जा सके और प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान न झेलना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें