
ऊना/अम्ब: जिला ऊना के उपमंडल अंब के अंतर्गत कलरुही राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार रात को दो मोटसाईकिलों में जोरदार भिड़ंत होने से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। मृतकों की पहचान असाव खान (17) व इमरान खान (22) दोनों पुत्र इस्माइल खान निवासी अलोह अम्ब, रोहन (17) पुत्र सुनील कुमार निवासी किन्नू, निखिल पुत्र जीवन ठाकुर निवासी सैक्टर 56 चंडीगढ़ के रुप में हुई है। वहीं अमित पुत्र किरत सिंह निवासी चंडीगढ़ का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में जारी है। पुलिस मामले को लेकर आगामी कारवाई कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात के समय असाव खान, उसका भाई इमरान खान और रोहन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर माता चिंतपूर्णी मोहत्सव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कलरूही स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही निखिल व अमित की मोटरसाइकिल से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में निखिल और असाव खान की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों बाइक चालक थे जबकि उनके पीछे बैठे अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक निखिल अपने दोस्त अमित के साथ बगलामुखी मंदिर में शीश निभाने के बाद वापिस चंडीगढ़ लौट रहा था।
हादसे में घायल इमरान खान, रोहन व अमित कुमार को गंभीरावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने इन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए इमरान निवासी अलोह ने रात के लगभग डेढ़ बजे और रोहन ने सोमवार दोपहर को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। वहीं अमित कुमार का उपचार पीजीआई में जारी है।
अलोह निवासी दो भाइयों की एक की एक साथ मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन अपने लाडलों की मौत की खबर सुनने के बाद गहरे शोक में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मेहनतकश परिवार से हैं, जिनमें एक नाई की दुकान व दूसरा चालक के रूप में कार्यरत था। एसपी अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कलरुही सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...