Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ये पत्नी के लिए वफादार नहीं होते’, सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR

April 17, 2026

‘ये पत्नी के लिए वफादार नहीं होते’, सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सिरमौर जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोलन-नाहन क्षेत्र की रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर के खिलाफ भारतीय सेना को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-

पत्नी के प्रति वफादारी पर सवाल

आरोप है कि इशिता ने अपने एक वीडियो में कहा था कि सेना के जवान भले ही देश के प्रति वफादार हों, लेकिन वे अपनी पत्नियों या महिलाओं के प्रति वफादार नहीं होते। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे सेना के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामला बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करती हैं। हालांकि, माफी के बावजूद विवाद थमता नहीं दिखा और शिकायत दर्ज कराई गई।

इशिता पुंडीर पर एफआईआर

यह शिकायत कांग्रेस नेता यादोपति ठाकुर ने एसपी सिरमौर को दी। अपने पत्र में उन्होंने इशिता के बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदार पोस्ट को लेकर बहस छेड़ दी है।

एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स

बता दें कि इशिता पुंडीर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनकी अच्छी-खासी पहुंच है। ऐसे में उनके बयान का प्रभाव व्यापक स्तर पर पड़ा, जिससे विवाद और गहरा गया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें