Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में पराली की ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली में लगी आग,दमकल कर्मियों ने पाया मौके पर काबू

March 25, 2024

ऊना में पराली की ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली में लगी आग,दमकल कर्मियों ने पाया मौके पर काबू

ऊना (राजीव भनोट) : उपमंडल हरोली के तहत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र में पराली की ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली में आग लगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के बताया गया है कि पराली से लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली नवप्रीत सिंह खन्ना से लेकर आ रहा था और भरी हुई ट्राली को हिमालय गत्ता कंपनी के खाली करना था।

नवप्रीत सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कंपनी के गेट से 100 मीटर ही पीछे था कि पराली की भरी हुई ट्राली में आग लग गई। हलांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है अपितु पराली और ट्राली पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस मौके पर अग्निशमन विभाग दल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया और फसलों

का नुकसान एवं जानी नुकसान होने से भी बचाया है। टाहलीवाल थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड होने के कारण ट्राली की ऊंचाई ज्यादा होने से ऊपर लगी बिजली की तार में टकराने के कारण ट्राली में आग लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें