Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर; हिमाचल के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

August 22, 2026

PM Modi से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर; हिमाचल के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

शिमला: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रदेश के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से इन विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को हिमाचल की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से विशेष परिस्थितियों वाला राज्य है और यहां विकास की चुनौतियां भी अलग हैं। ऐसे में हिमाचल के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति हमेशा विशेष स्नेह रहा है।

केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और आधारभूत ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश के लाखों लोगों को मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान हिमाचल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला। उन्होंने प्रदेश को लगातार सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें