Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्ती हो तो ऐसी, दोस्त की याद में लगा दिया भंडारा, कहा हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है हमारा मित्र

October 13, 2023

दोस्ती हो तो ऐसी, दोस्त की याद में लगा दिया भंडारा, कहा हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है हमारा मित्र

सुजानपुर(गौरव जैन): दिवंगत मित्र आशीष शर्मा उर्फ सोहना निवासी सुजानपुर वार्ड नंबर 8 की याद में उसके दोस्तों ने भंडारा लगाकर उसे भाविनी श्रद्धांजलि दी है उसे याद किया है शुक्रवार को सुजानपुर बस स्टैंड नजदीक हनुमान मंदिर जहां उस मित्र की दुकान थी जहां बह दुकानदारी करता था उसकी दुकान के पास चने भटूरे का भंडारा लगाया गया यह भंडारा दिवंगत आशीष शर्मा जिसका एक बाहन दुर्घटना में निधन हो गया था उसकी याद में लगाया गया शुक्रवार को उसका जन्मदिन था उसके तमाम मित्र संबंधियों ने अपने दिवंगत साथी को याद करते हुए जहां उसे भाविनी श्रद्धांजलि दी उसे श्रद्धा सुमन अर्पित किए, मित्र संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष शर्मा सुजानपुर बस स्टैंड पर मिठाइयों की दुकान करता था उसकी दुर्घटना में मौत हो गई लेकिन उनका मित्र आज भी उनके साथ है उनकी यादों में बसा है वह उसका जन्मदिन जिस तरह से पहले उसके साथ मनाते थे आज भी इसे याद करके मना रहे हैं फर्क बस इतना है कि पहले वह हमारे साथ होता था अब वह हमारी यादों में है संजय शर्मा ने कहा कि विगत वर्ष भी इसी तरह उसे याद करके उसके जन्मदिन पर भंडारा लगाया गया था इस वर्ष भी यह भंडारा लगाया गया है भविष्य में भी अपने मित्र को याद करते हुए उसके जन्मदिन पर इसी तरह के आयोजन करते रहेंगे उधर भंडारे में प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने के लिए सैकड़ो लोगों ने पहुंच कर हाजरी लगाई इस दिवंगत युवक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसे याद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें