Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवभूमि प्रवेश द्वार मैहतपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, लाखों नगदी बरामद

October 2, 2025

देवभूमि प्रवेश द्वार मैहतपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, लाखों नगदी बरामद

मैहतपुर: देवभूमि प्रवेश द्वार पर पुलिस द्वारा मैहतपुर में एक छापेमारी के दौरान जुआ खेलते हुए 14 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी की हिमाचल पंजाब के बॉर्डर मेहतपुर बैरियर के पास देवभूमि प्रवेश द्वार की नाक तले एक दुकान में जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पुलिस ने एक टीम गठित कर वहां पर जाकर दुकान में अचानक छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलते हुए 14 लोगों को रंगे हाथों मौके से पकड़ा है और उन्हें हिरासत में लिया है और वहां से पुलिस ने पांच लाख 47 हजार के करीब कैश भी रिकवर किया है। पुलिस ने दुकान के अंदर से जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किए गए ताश के पत्ताें को भी बरामद किया है।

हिरासत में लिए गए सभी लोग पुलिस के मुताबिक पंजाब के हैं। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 14 लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। बताते चलें कि इससे पहले भी मैहतपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए एक दर्जन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था और उनके पास से भी लाखों रुपया बरामद किया गया था। पुलिस लगातार जुआ माफिया और नशा माफिया के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें