Gold-Silver Price Update: क्रिसमस के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़ते हुए निवेशकों और खरीदारों की नजरें खींच रहे हैं। गुरुवार, 25 दिसंबर को भी सोना और चांदी के दाम उछाल पर बने हुए हैं।
दिल्ली में सोने के दाम
गुड रिटर्न के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1,27,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

अन्य प्रमुख शहरों के रेट
मुंबई: 24 कैरेट – 1,39,250 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,650 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,440 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,39,860 रुपए, 22 कैरेट – 1,28,200 रुपए, 18 कैरेट – 1,06,950 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,39,250 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,650 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,440 रुपए
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,39,300 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,700 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,490 रुपए
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,39,400 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,800 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,590 रुपए
पटना: 24 कैरेट – 1,39,300 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,700 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,490 रुपए
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,39,250 रुपए, 22 कैरेट – 1,27,650 रुपए, 18 कैरेट – 1,04,440 रुपए
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल सोने ने निवेशकों को करीब 74 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है।
ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए नई डिजिटल सुविधा, अब घर बैठे खरीद सकेंगे पवित्र श्रृंगार
चांदी के दाम
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। दिल्ली में चांदी 2,34,000 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही है। चांदी का दाम लगातार 2 लाख रुपये से ऊपर बना हुआ है, जिससे निवेशकों को इस साल अच्छा मुनाफा हासिल हुआ है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताजातरीन भाव जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो और खरीदारी पर सबसे बेहतर डील मिल सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...